स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 18 अगस्त 2026। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाँपुर श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वाहन जनपद शाहजहाँपुर की समस्त तहसीलों, विकासखंडों, गांवों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने न्यायालयों में लंबित वादों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किया जाए, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी/न्यायाधीश श्री मोहम्मद रिजवान अहमद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री नरेंद्र कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार शर्मा, श्री आशीष वर्मा, श्रीमती नेहा आनंद, श्री शिव कुमार-तृतीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अपेक्षा सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं एलएडीसीएस के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
