सैरपुर पुलिस ने हत्या की वारदात का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार


ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। सैरपुर पुलिस ने हत्या की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस टीम और थाना सैरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते राज उर्फ मोनू की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है।

मारपीट के बाद रस्सी से गला कसकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले मृतक के साथ मारपीट की और इसके बाद रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया गया।

मोबाइल और मोटरसाइकिल समेत साक्ष्य बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा दो स्थानों से नमूना मिट्टी बरामद की है।

पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post