पारा में पुलिस पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट ज़हीन खान लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना पारा क्षेत्र के गदियाना-बादलखेड़ा, बुद्धेश्वर में 16 अगस्त को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 5 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सराफत अली, रिजवान, सलामुद्दीन अली, शहाबुद्दीन और मोहम्मद इस्लाम को गदियाना आदर्श विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में इससे पहले दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post