नगर निगम में जनसुनवाई दिवस आयोजित, चार शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 अगस्त 2026। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र से आए नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

नगर आयुक्त ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनसामान्य की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए।

जनसुनवाई दिवस में कुल 04 समस्याएं/शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इनके निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. बिन्नो अब्बास रिजवी, कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांश पांडेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post