महानगर पुलिस ने 6 घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना महानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग अपहृता/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पुलिस ने सर्वोदय नगर बंधा के पास से आरोपी इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया।

आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाने का आरोप है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को राहत पहुंचाई।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। इसमें उपनिरीक्षक दिलीप केसवानी, महेश कुमार शुक्ला एवं महिला उपनिरीक्षक रश्मि सिंह की अहम भूमिका रही।

इसके अलावा कांस्टेबल संदीप, शम्भूनाथ एवं महिला हेड कांस्टेबल रेनू ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post