जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नटकुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अन्नू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव, निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, थाना बिजनौर, लखनऊ के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा शादी के लिए कहने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 202/26, धारा 376/323/504/506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को अन्नू यादव को नटकुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने दी घटना की जानकारी
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से वर्ष 2023 में मिला था और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अन्नू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव, निवासी कंकड़ कुआं (दुर्गापुरी कॉलोनी, सीआरपीएफ चौराहा), थाना बिजनौर, लखनऊ, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में व0उ0नि0 नाजिम खान, कांस्टेबल संदीप कनौजिया, कांस्टेबल दिनेश चौरसिया एवं रिजर्व कांस्टेबल अजयवीर सिंह शामिल रहे।
