स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 11 अगस्त। अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय ने 8-8 वर्ष के कारावास एवं कुल एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के आदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के निर्देश पर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर/पार्टी प्रभारी श्री शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल, थाना खुटार पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा मामले में लगातार प्रभावी पैरवी की गई।
4 किलो 50 ग्राम अफीम बरामदगी का मामला
मामला मु0अ0सं0 168/2025, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट, थाना खुटार, जनपद शाहजहाँपुर से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त विवेक गुप्ता एवं शिवकेश पुत्रगण रामप्रकाश गुप्ता, निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना जलालाबाद, शाहजहाँपुर के कब्जे से 4 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।
मामले में मॉनीटरिंग सेल, थाना खुटार पुलिस एवं अभियोजन विभाग ने समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से न्यायालय में साक्षियों के बयान कराए और प्रभावी पैरवी की।
दोनों आरोपियों को 8-8 वर्ष का कारावास
प्रभावी पैरवी के बाद माननीय न्यायालय एडीजे-42 द्वारा दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए 8-8 वर्ष के कारावास तथा 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
सजा पाने वाले अभियुक्तों में विवेक गुप्ता एवं शिवकेश पुत्र रामप्रकाश गुप्ता, निवासी मोहल्ला कानून गोयान, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर शामिल हैं।
शाहजहाँपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कन्विक्शन के माध्यम से गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाने का अभियान लगातार जारी है।