स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस बल का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना भी है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए पुलिस की छवि को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति, गरिमा एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
