गैरइरादतन हत्या के मामले में 8 अभियुक्त गिरफ्तार, लाठी और ईंट बरामद

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। थाना महराजगंज तराई पुलिस ने मारपीट के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए 08 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 लाठी, 01 खड़ी ईंट एवं 01 ईंट का अद्धा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को मोनू सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह निवासी कस्बा महराजगंज तराई ने थाना महराजगंज तराई में तहरीर दी थी। आरोप था कि आपसी हिस्से के बंटवारे को लेकर विपक्षीगण ने एक राय होकर वादी तथा उसके पिता रवि प्रताप सिंह, बहन सत्यमा सिंह, मां सुधा सिंह एवं भाई सोनू सिंह के साथ मारपीट की।

मारपीट में वादी और उसके पिता के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि सोनू सिंह को गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए बहराइच रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोनू सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

विवेचना के दौरान तीन अन्य अभियुक्तों के नाम भी प्रकाश में आए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 अगस्त को कार्रवाई करते हुए सभी आठ अभियुक्तों को कस्बा महराजगंज तराई से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. देवबक्श सिंह पुत्र अमेरिका सिंह
  2. राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह पुत्र देवबक्श सिंह
  3. शशिभूषण सिंह पुत्र देवबक्श सिंह
  4. अक्षय सिंह उर्फ डब्लू सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष, पुत्र राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह
  5. राजसिंह पुत्र राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह
  6. गुड्डी सिंह पत्नी राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह
  7. कल्पना सिंह पत्नी शशिभूषण सिंह
  8. सुरेन्द्र नाथ जायसवाल पुत्र बलदेव प्रसाद

सभी आरोपी जनपद बलरामपुर के थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं, जबकि सुरेन्द्र नाथ जायसवाल दांदव रोड, कस्बा महराजगंज तराई के निवासी बताए गए हैं।

जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ के अनुसार, अभियुक्त देवबक्श सिंह के तीन पुत्र राकेश प्रताप सिंह उर्फ ननकू सिंह, शशिभूषण सिंह और रवि प्रताप सिंह हैं। पुलिस के मुताबिक पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी क्रम में देवबक्श सिंह द्वारा 9 जून 2026 को पैतृक संपत्ति में से तीन-तीन बीघे जमीन राकेश की पत्नी गुड्डी सिंह एवं शशिभूषण की पत्नी कल्पना सिंह के नाम बैनामा किए जाने की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन विवाद के दौरान वादी, उसके माता-पिता, बहन एवं भाई सोनू सिंह उर्फ अवधेश सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसमें सोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous Post Next Post