स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 14 अगस्त। थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त पति रिजवान खाँ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी मोड़ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को वादिनी शादवी पत्नी रिजवान खाँ, निवासी ग्राम बढ़ौरा, थाना पुवायाँ ने तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना पुवायाँ में मु0अ0सं0 430/2026 धारा 85, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे में रिजवान खाँ सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर वादिनी से अतिरिक्त दहेज में एक प्लाट और तीन लाख रुपये नकद की मांग, शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।
पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 89 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
मोहम्मदी मोड़ पुल के नीचे से गिरफ्तारी
आज 14 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित रिजवान खाँ पुत्र सिकंदर, निवासी ग्राम गुरेला, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी, उम्र करीब 30 वर्ष को दोपहर करीब 1:25 बजे मोहम्मदी मोड़ पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, इस मुकदमे में रिजवान खाँ की यह पहली गिरफ्तारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 430/2026, धारा 89/85/115(2)/352/351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना पुवायाँ, शाहजहाँपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- व0उ0नि0 अशोक कुमार, थाना पुवायाँ
- का0 2251 अक्षय बालियान, थाना पुवायाँ
