ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन उन्नाव ✍️
उन्नाव। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा’ एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं।
श्रेणी
उन्नाव
