ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️
🚨 ब्रेकिंग न्यूज | रहीमाबाद, लखनऊ
रहीमाबाद, लखनऊ। थाना रहीमाबाद क्षेत्र में मारुति कार शोरूम के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक गलत दिशा से डिवाइडर फांदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर घायल हो गया।
हादसे के बाद घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
श्रेणी
लखनऊ
