ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। चारबाग स्थित जीआरपी पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा ने विशेष अभियान के तहत बरामद किए गए गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
लोगों ने कहा कि गुम हुए मोबाइल वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। विशेष अभियान के तहत जीआरपी द्वारा की गई कार्रवाई को लोगों ने सराहनीय पहल बताया।
श्रेणी
लखनऊ
