जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पीजीआई पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं उसका पीछा करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 को थाना पीजीआई क्षेत्र निवासी वादिनी ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विशाल नामक युवक उनकी नाबालिग पुत्री का पीछा करता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। तहरीर के आधार पर थाना पीजीआई में मु0अ0सं0 430/2026, धारा 75/79 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। कार्रवाई के क्रम में 23 अगस्त 2026 को पुलिस ने अभियुक्त विशाल पुत्र राम विलास, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरीखेड़ा, थाना पीजीआई, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम: कोतवाली पीजीआई पुलिस टीम, कमिश्नरेट लखनऊ।
