स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 अगस्त 2026। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ थाना पुवायाँ क्षेत्र में निर्धारित कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण एवं गश्त किया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग के प्रमुख स्थानों, बैरियर एवं ड्यूटी प्वाइंटों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार भ्रमण, रूट निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
