बारिश में जलभराव से परेशान न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड के लोगों ने विधायक अरमान खान से गली निर्माण की मांग


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड के आदर्श नगर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान गली में जलभराव की समस्या को लेकर विधायक अरमान खान से जल्द समाधान कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में गली में पानी भर जाने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। क्षेत्र की मुख्य सड़क से जुड़ी अन्य गलियों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन उनकी गली को निर्माण कार्य में शामिल नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासियों ने विधायक अरमान खान से मांग की है कि गली का निर्माण जल्द कराया जाए, जिससे जलभराव और आवागमन की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Previous Post Next Post