स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 अगस्त 2026। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारीगण द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर भ्रमण एवं पैदल गश्त करते हुए कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा सेवा और सौहार्द की भावना से उन्हें खाद्य सामग्री एवं जलपान भी उपलब्ध कराया। श्रद्धालुओं से निर्धारित कांवड़ मार्ग का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ यात्रा करने की अपील की गई।
इसके साथ ही वाहन चालकों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ रूट, प्रमुख चौराहों, बैरियर एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार भ्रमण, गश्त, संवाद एवं निगरानी की जा रही है।
