स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाल इमली चौराहा स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से मालगोदाम रोड के समीप तेल टंकी तक सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सड़क पर दरारें पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित निर्माण फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता के धन से कराए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। विकास कार्यों की गति के साथ उनकी गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं।

