स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 11 अगस्त। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान 25 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें एक दंपति को आपसी समझौते के बाद सकुशल विदा किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के एक दंपति की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। आवेदिका ने शिकायत की थी कि उसका पति खर्चा-पानी नहीं देता तथा शराब पीकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई और आपसी वार्ता एवं काउंसलिंग के माध्यम से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया गया। समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। पति ने भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट न करने की सहमति व्यक्त की।
समझौते के बाद दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर महिला परामर्शदाता श्रीमती हिमांशु श्रीवास्तव, परामर्शदाता श्रीमती शशि प्रभा, महिला आरक्षी शीतल चौहान, पिंकी, रश्मि चौधरी एवं नेहा चौहान मौजूद रहीं।
