स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में 10 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना कटरा क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रा को लेकर की गई सुरक्षा एवं ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लेते हुए कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी भी चेक की गई।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों को देखा गया। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों की हरसंभव सहायता की जाए तथा यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

