स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर परिसर में अपने परिजनों से बिछड़ी करीब 8-9 वर्षीय बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को त्रिलोकीनाथ मंदिर में ड्यूटी के दौरान मिशन शक्ति टीम को एक बच्ची मंदिर परिसर में अकेली मिली। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम रागिनी बताया और स्वयं को ग्राम कीरतपुर, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर का निवासी बताया।
मिशन शक्ति टीम ने तत्काल बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। अथक प्रयास के बाद बच्ची की दादी श्रीमती माया देवी मंदिर परिसर में मिल गईं। आवश्यक पहचान की पुष्टि के बाद बच्ची को सकुशल उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और मिशन शक्ति टीम के त्वरित एवं सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
