बिजनौर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार, जनता के सहयोग से पकड़ा गया

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना बिजनौर पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में गाड़ी रोककर वादी और उसके दोस्त पर चाकू से हमला किया था।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को आशीष चौधरी निवासी न्यू बेहसा, थाना सरोजनीनगर अपने मित्र श्वेत मिश्रा और हासिम अली के साथ थाना बिजनौर पहुंचे। उनके द्वारा तुलसीराम के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में गाड़ी रोककर चाकू से हमला करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की गई।

शिकायत के आधार पर थाना बिजनौर में मु0अ0सं0-221/2026, धारा 126(1)/115(2)/352/351(3)/109(1)/118(1) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलसीराम पुत्र महेश कुमार, निवासी न्यू बेहसा, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने गाड़ी वापस करने को लेकर दो दिन पहले आशीष से विवाद होने की बात बताई और इसी विवाद के चलते 18 अगस्त की शाम साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Previous Post Next Post