चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर ने कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 11 अगस्त। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर चेहल्लुम जुलूस के मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि चेहल्लुम जुलूस के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखें तथा कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

साथ ही आमजन की सुरक्षा एवं जुलूस के दौरान सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous Post Next Post