स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 11 अगस्त 2026। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर से कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों का महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर नजर आया।
महापौर ने कांवड़ियों की श्रद्धा एवं भक्ति को नमन करते हुए उनकी सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और भक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है।
राजेश वर्मा का भी किया स्वागत
इसी क्रम में 136 ददरौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री राजेश वर्मा भी कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने उन पर भी पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कांवड़ियों के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर भी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की मौजूदगी रही।
