विकास का विस्तार, जनकल्याण का आधार!

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में ₹305 करोड़ की लागत से 80 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सहायता राशि भी वितरित की गई।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को साथ लेकर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में कार्य निरंतर जारी है।

#YogiAdityanath #Deoria #Salempur #BhatparRani #UPNews #Development #जनकल्याण #विकास #उत्तरप्रदेश #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ

Previous Post Next Post