हज़रतगंज पुलिस की बड़ी सफलता, अजमेर से सकुशल बरामद हुई घर से लापता नाबालिग

ब्यूरो रिपोर्ट ज़हीन खान लखनऊ ✍️

लखनऊ। डीसीपी मध्य के निर्देशन में हज़रतगंज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से लापता नाबालिग लड़की को अजमेर से सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग के लापता होने के मामले में परिजनों ने 09 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और डीसीपी मध्य के सर्विलांस सेल की मदद ली। पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से लगातार जानकारी जुटाते हुए नाबालिग की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, तलाश के दौरान मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर वीडियो कॉल के माध्यम से अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई गई। इसके बाद नाबालिग ने अपनी लोकेशन साझा की, जिसके आधार पर पुलिस टीम अजमेर पहुंची

पुलिस टीम ने अजमेर से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लखनऊ लाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हज़रतगंज पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post