कैसरबाग में पुलिस की मुस्तैदी से जाम से मिली राहत

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। कैसरबाग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए छोटा चौराहा और बड़ा चौराहा क्षेत्र में जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

डीसीपी पश्चिम जोन कमलेश दीक्षित के निर्देशन में थाना कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटवाया और वाहनों का आवागमन सुचारु कराया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली।

पुलिस की तत्परता से यातायात व्यवस्था सामान्य होने पर स्थानीय लोगों ने इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा एवं पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Previous Post Next Post