जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एलाइट होटल के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार/अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े डाले में पीछे से जा घुसा। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवार यात्रियों को चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा संख्या UP32 RT 2373 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डाले में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार यात्रियों और चालक को चोटें आईं।
हादसे में धर्मपाल पुत्र गुरुदयाल, निवासी लालमऊ, संडीला, हरदोई तथा रानी पत्नी रमेश, निवासी गोपाल बगोली, हरदोई घायल हुए।
पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही PRB-9046 मौके पर पहुंची। घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
घायल रानी को एंबुलेंस के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
