फूल-मालाओं और बुके देकर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी का किया सम्मान
ब्यूरो रिपोर्ट तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
किठौर-माछरा, मेरठ। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) माछरा के कार्यालय में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आयशा बी.जी. का शिक्षक संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रीमती आयशा बी.जी. ने माछरा एवं किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक का चार्ज संभाला है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ तथा उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी का फूल-मालाओं एवं बुके देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के माछरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री दीपक तोमर एवं मंत्री श्री प्रेमचन्द, जूनियर शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती अर्पणा कौशिक एवं मंत्री श्री जितेंद्र कुमार तथा उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तशरीफ़ अली, मंत्री इरफान अहमद और विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।
इस दौरान एडवोकेट फुरकान हुसैन, उमेश कुमार, यूसुफ खान, नीरज शर्मा, नूर हसन, धर्मेंद्र कुमार, राजरानी शर्मा, इकबाल अहमद, अक्षय, अंजलि शर्मा, मनोज वशिष्ट शर्मा, अमरीश शर्मा, इमरान अहमद, चांद मोहम्मद, अनिल कुमार सहित माछरा बीआरसी का समस्त स्टाफ एवं ब्लॉक के दर्जनों शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


