No title

 


वनवासी छात्रावास के विकास में सहयोग देने वाले दानदाताओं का हुआ सम्मान, ‘वन बंधू’ पुस्तक का विमोचन

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं के सम्मान में गुरुवार की देर शाम सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छात्रावास परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि मुकदमे में पैरोकार रहे राजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि बलरामपुर चीनी मिल के एचआर हेड आशीष प्रताप सिंह रहे।


19 नवंबर की देर शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रावास के संचालन और विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दानदाताओं के आर्थिक सहयोग से छात्रावास भवन का निर्माण, आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था तथा बच्चों के खान-पान, रहन-सहन और शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। हाईटेक छात्रावास तैयार करने में भी सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि छात्रावास में अभी कई आवश्यकताएं शेष हैं, जिन्हें भविष्य में सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

दानदाताओं का सहयोग समाजसेवा की मिसाल : दद्दन मिश्रा

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने छात्रावास संचालन समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वनवासी बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए किया जा रहा यह कार्य अत्यंत पुनीत है। इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोग सम्मान के पात्र हैं।

विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप सिंह ने छात्रावास की व्यवस्थाओं और संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने स्तर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

‘वन बंधू’ पुस्तक का हुआ विमोचन

समारोह के दौरान ‘वन बंधू’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं छात्रावास के विकास में आर्थिक सहयोग देने वाले प्रमुख दानदाताओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में देवीकांत अग्रवाल, जयशेखर अग्रवाल, कीर्तिशेखर अग्रवाल, समाजसेवी श्रीराम पांडेय, श्रवण कुमार बाघवानी, भाजपा जिला मंत्री डॉ. अजय सिंह (पिंकू), श्यामसुंदर केसरवानी, रामकुमार मिश्रा, विशाल गुप्ता, मंजू तिवारी, हरिवंश सिंह, बाबू राजेंद्र सिंह, रामजी गुप्ता, श्यामजी, अरुण कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, पारितोष सिन्हा, अतुल तिवारी, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, आशीष प्रताप सिंह, प्रो. अशोक कुमार (एमएलके कॉलेज), अनूप मिश्रा उर्फ डब्बू मिश्रा एवं कृष्णानंद मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में संचालन समिति की संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी, कुंवर जय सिंह, अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मंगल बाबू, हरेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, छात्रावास व्यवस्थापक सचिन जी, प्रचार प्रमुख अखिलेश्वर तिवारी, रामकुमार मिश्रा एवं वेद प्रकाश मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की अध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने किया। अंत में समिति के महामंत्री इंदू भूषण जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगीत के साथ समारोह का समापन हुआ।

Previous Post Next Post