ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव। थाना सोहरामऊ पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 193/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस में नामित वांछित आरोपी लवकुश पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम बिलोरा, थाना सोहरामऊ, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में 10 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे नयाखेड़ा मोड़ से लवकुश को गिरफ्तार किया।
![]() |
| विज्ञापन |
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय के निर्देशन में थाना सोहरामऊ पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
श्रेणी
उन्नाव

