जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज चौराहे पर निषाद राज की मूर्ति के पास अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
सूचना मिलते ही बालागंज चौकी प्रभारी मनुज मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर चौकी प्रभारी मनुज मलिक, हेड कांस्टेबल अरुण मिश्रा और उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
श्रेणी
लखनऊ
