गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने अवैध पिस्तौल व चार कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ, 27 अगस्त। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध 32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना गोमतीनगर विस्तार की टीम जनेश्वर गेट नंबर-7 के पास रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शहीद पथ के किनारे सीएमएस तिराहे से पहले कुछ लोग वाहनों को खड़ा कर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शहीद पथ के किनारे एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर खड़ी मिली। उसके पास कुछ लोग आपस में विवाद करते दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली।

तलाशी के दौरान विवेक कुमार चौहान के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन तथा चार जिंदा 32 बोर कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 155/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना गोमतीनगर विस्तार के तहत मुकदमा दर्ज किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

विवेक कुमार चौहान पुत्र राम करण चौहान, निवासी मकान नंबर 27, सदरपुर करौरा, थाना गोसाईगंज, लखनऊ, उम्र करीब 28 वर्ष।

अभियुक्त को 27 अगस्त 2026 को शहीद पथ के किनारे सीएमएस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी

  • 01 अवैध 32 बोर पिस्तौल
  • 01 मैगजीन
  • 04 जिंदा 32 बोर कारतूस

गोमतीनगर विस्तार पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post