रक्षाबंधन को लेकर शाहजहांपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त और चेकिंग

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। 28 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

परशुरामपुरी कस्बे में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लिया गया।

वहीं सदर बाजार थाना क्षेत्र के घंटाघर पर क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग की। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

थाना रोजा क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर पुलिस द्वारा पर्व के मद्देनजर प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Previous Post Next Post