रक्षाबंधन को लेकर तिलहर में पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

एएसपी ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

शाहजहाँपुर। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत 28 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं थाना तिलहर पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर नजर रखते हुए आवश्यक चेकिंग की गई।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर्व के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता बनाए रखने, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिसिंग करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

Previous Post Next Post