मिशन शक्ति के तहत “पुलिस की पाठशाला” में छात्राओं को किया जागरूक

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

शाहजहाँपुर, 29 अगस्त। मिशन शक्ति अभियान के तहत नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चौकी अंजान, थाना कोतवाली में अमर उजाला द्वारा आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रतिभाग कर छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को “कानून का सम्मान एवं कानून से जीवन आसान” विषय पर जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के बारे में बताया गया।

छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, यूपी-112, 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग करने, साइबर अपराध से बचाव के उपायों तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

Previous Post Next Post