ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर ✍️
बिसवां, सीतापुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन बिसवां क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। घर-घर में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
दूर रहने वाली कई बहनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से भाइयों को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं। वहीं मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रिश्तों को और मजबूत करने का त्योहार है। यह पर्व सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने और रिश्तों की अहमियत का संदेश देता है।
