स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
रक्षाबंधन पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार का दिया संदेश
शाहजहाँपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. हेमेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में पौधारोपण किया। इस दौरान संस्था की ओर से पार्क में एक बेंच भी भेंट की गई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. हेमेंद्र वर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों का पार्क में स्वागत किया और सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनपद में सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में सहयोग संस्था लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, डायरेक्टर रजनी गुप्ता एवं शालू यादव ने कहा कि पौधे भी हमारे भाई की तरह हैं, जो पूरे जीवन निस्वार्थ भाव से हमें ऑक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान, शाहनवाज खां एडवोकेट, संरक्षक प्रमोद गुप्ता (पूर्व ग्रुप कैप्टन, वायुसेना), जिला प्रभारी विकास सक्सेना, डायरेक्टर तराना जमाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, विधिक सलाहकार सफीकुद्दीन अंसारी, शिवम वर्मा, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता यादव, अर्चना मोहन एवं अवनीश वर्मा मौजूद रहे।
इसके अलावा RWA फेज-2 सिटी पार्क के कोर मेंबर्स अनिल मिश्रा, हरिओम सिंह, राकेश सक्सेना, सुचित पांडेय, नवीन शुक्ला, हरिशंकर, अमित गुप्ता (सोमू) एवं नवनीत प्रभाकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के माध्यम से पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
