शाहजहाँपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

ददरौल, जलालाबाद, कटरा, खुदागंज, निगोही एवं पुवायाँ में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में देखा गया कार्यक्रम

शाहजहाँपुर, 17 अगस्त 2026। जनपद शाहजहाँपुर के विभिन्न विकासखंड एवं तहसील क्षेत्रों में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना।

विकासखंड ददरौल में माननीय विधायक ददरौल जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

जलालाबाद क्षेत्र में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

कटरा में माननीय विधायक जी एवं कटरा ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति रही, जबकि खुदागंज में नगर पंचायत अध्यक्ष तथा तिलहर में उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम देखा गया।

इसके अतिरिक्त निगोही एवं पुवायाँ में भी मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना तथा शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

Previous Post Next Post