स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं अग्निशमन व्यवस्था का लिया जायजा
शाहजहांपुर, 17 अगस्त 2026। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त रूप से बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र तथा अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग एवं नोडल ऑफिसर-ईवीएम रशीन सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
