🔱 श्रावण मास में बीआरसी सांडा में विशाल भंडारा, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा परिसर

 

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी ✍️

11 कन्याओं की पूजा के बाद शुरू हुआ भंडारा, शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत क्षेत्रवासियों ने ग्रहण किया प्रसाद

सांडा, सीतापुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सांडा परिसर स्थित भगवान भोलेनाथ के शिव मंदिर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के दौरान पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

🙏 11 कन्याओं की पूजा के बाद भंडारे का शुभारंभ

आयोजकों के अनुसार, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 11 कन्याओं को प्रसाद एवं दक्षिणा प्रदान कर भंडारे का शुभारंभ किया गया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सहयोग एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।

भंडारे में शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

👥 ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार अनिल कुमार राम, पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष विनोद कुमार, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष पतिराम एवं अनुदेशक संघ अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इसके अलावा मो. आरिफ, दीपक श्रीवास्तव, कृष्णकांत, सौरभ शुक्ला, राजेश मिश्रा, आदित्य सिंह वर्मा, मधुकर वर्मा, रविन्द्र मिश्र, अस्मिता यादव, रुचि वर्मा, संजय चित्रांश, पुष्पेंद्र, राधा कृष्ण दीक्षित समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post