ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी सीतापुर ✍️
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, CCTV फुटेज की जांच की उठी मांग
रेउसा, सीतापुर। विद्युत वितरण केंद्र बभनावा, रेउसा में तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों से मिले कथित CCTV फुटेज को लेकर दावा किया जा रहा है कि पावर हाउस में लगे सुरक्षा कैमरे पर तौलिया डालकर उसे ढकने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि CCTV कैमरे को जानबूझकर ढका गया, ताकि पावर हाउस के अंदर होने वाली गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद रात के समय कार्यालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधियां किए जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
📹 CCTV पर तौलिया डालने को लेकर सवाल
बताया जा रहा है कि फुटेज में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान ब्रजेश सिंह के रूप में की जा रही है, जो विद्युत वितरण केंद्र में SSO के पद पर तैनात बताए जाते हैं। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को पाल नामक कर्मचारी तथा एक अन्य व्यक्ति को संविदा कर्मी बताया जा रहा है।
हालांकि, इन व्यक्तियों की पहचान और फुटेज में दिखाई दे रही गतिविधियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता CCTV की मूल रिकॉर्डिंग और विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
⚡ उपभोक्ताओं में नाराजगी
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण लोग पहले से परेशान हैं। ऐसे में विद्युत केंद्र में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की कथित गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े होना गंभीर विषय है।
उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता महमूदाबाद और जिलाधिकारी सीतापुर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
लोगों ने विशेष रूप से विद्युत केंद्र के CCTV कैमरों की DVR सुरक्षित कर उसकी जांच कराने की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कैमरा कब और किसके द्वारा ढका गया तथा उस दौरान पावर हाउस में क्या गतिविधियां हुईं।
अब देखना होगा कि विद्युत विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई करता है या नहीं।
