जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश, जल सारथी ऐप से ग्रामीणों को जोड़ने पर जोर

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 11 अगस्त 2026। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 865 योजनाओं के सापेक्ष 200 योजनाओं का संचालन एवं अनुरक्षण अंतिम रूप से निर्धारित हो चुका है, जबकि 166 योजनाएं परीक्षण संचालन के चरण में हैं।

जल सारथी ऐप से ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को जल सारथी ऐप डाउनलोड करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल योजनाओं से संबंधित जानकारी और सेवाओं से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी जल अर्पण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें।

पेयजल योजनाओं में चोरी पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं से संबंधित चोरी एवं जलापूर्ति बाधित होने के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल जीवन मिशन की योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण पर लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Previous Post Next Post