ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के लखनऊ आगमन पर संगठन विस्तार को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने की।
पृथ्वी पाल के कार्यालय पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और किसानों को संगठन से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारतीय किसान यूनियन क्रांति जिंदाबाद”, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी जिंदाबाद” और “प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए।
