काकोरी पुलिस का बड़ा खुलासा: लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद, जेल में बंद आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना काकोरी पुलिस ने लूट के एक मामले में जेल में निरुद्ध अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले की विवेचना में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 को जितेन्द्र सिंह निवासी भोलापुरी, लखनऊ ने थाना काकोरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनकी लाइसेंसी पिस्टल लूट ली और जान से मारने की नीयत से फायर किया। मामले में थाना काकोरी पर मु0अ0सं0 233/2026 धारा 109/309 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस द्वारा अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अभियुक्त अभिषेक लोधी पुत्र मुनेश्वर, निवासी ग्राम नवीनगर, थाना मलिहाबाद, लखनऊ, उम्र करीब 23 वर्ष ने 10 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से अभियुक्त की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। न्यायालय द्वारा 18 अगस्त 2026 को नौ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर थाना बंथरा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में मक्का के खेत से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल नंबर 190214882 तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

बरामदगी

  • 01 लाइसेंसी पिस्टल नंबर 190214882
  • 01 मोबाइल फोन

पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, हेड कांस्टेबल इरशाद अंसारी, आरक्षी रोहित यादव, आरक्षी अजीत कुमार एवं आरक्षी अयान अली सहित थाना काकोरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post