नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में पॉलीक्लीनिक की स्थापना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिलेगी सेवाएं

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 अगस्त 2026। जनसामान्य को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा द्वारा कार्यालय परिसर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में पॉलीक्लीनिक की स्थापना की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनमानस के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए पॉलीक्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। अब लोगों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ उपलब्ध हो सकेगा।

पॉलीक्लीनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गुप्ता, नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. सलमान खान तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. रंजीत कुमार अपनी सेवाएं देंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र कुमार, डीएमसी अमित दुबे, अर्बन कोऑर्डिनेटर पुनीश कुमार एवं अनिल गंगवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post