स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में पूज्य ब्रह्मलीन संत स्वामी शुकदेवानंद, स्वामी धर्मानंद, स्वामी भजनानंद, स्वामी सदानंद एवं स्वामी शाश्वतानंद के निर्वाण दिवस पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजन-अर्चन एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डॉ. सत्येन्द्र पाठक द्वारा विधिवत पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने संतों की पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन महान संतों का जीवन आध्यात्मिक चेतना, मानव सेवा, त्याग और लोककल्याण का अनुपम उदाहरण है तथा उनके आदर्श समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आर.के. आजाद, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. कमलेश गौतम, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. मनोज अग्रवाल, श्री चंद्रभान त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments