हसनगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, BSF जवान की मौत; साथी गंभीर

 

मृतक BSF जवान शिवम कुमार (फाइल फोटो)

ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र उन्नाव ✍️

तेज रफ्तार ऑटो ने दोपहिया वाहन को मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

हसनगंज/उन्नाव। तहसील हसनगंज क्षेत्र में टोल प्लाजा टैक्स के पास तेज रफ्तार ऑटो ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार BSF जवान शिवम कुमार (30) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी राजेंद्र कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ऑटो मटरिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था, इसी दौरान उसने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने शिवम कुमार को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेंद्र कुमार को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

छुट्टी पर गांव आए थे BSF जवान

मृतक शिवम कुमार पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम चंदौली खुर्द, पोस्ट धौरा, BSF में जवान थे और छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शिवम की पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी 3 वर्षीय इकलौती बेटी जीवा है। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post