नाबालिग से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 27 अगस्त। अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी, मोबाइल नंबर मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी ग्राम अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:35 बजे अभियुक्त ने रास्ता रोककर छेड़खानी की नीयत से नाबालिग का हाथ पकड़कर खींचा और मोबाइल नंबर मांगा। विरोध करने के बाद अभियुक्त कथित तौर पर उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 126(2)/78(2)/74/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी मामले में पुलिस टीम गश्त पर थी। 27 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर बाँस मंडी तिराहे के पास से दोपहर करीब 2:30 बजे अभियुक्त अवनीश को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अवनीश पुत्र विजेन्द्र पाल, निवासी ग्राम अजीजपुर तालुका रझौआ, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 27 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 290/2026, धारा 126(2)/78(2)/74/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 विशेष कुमार, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर
  • का0 सोनू, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर

शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा नाबालिगों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Previous Post Next Post