ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, मॉडल हाउस के बच्चे कैसरबाग थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान बच्चों ने थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा समेत थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के स्नेह और अपनत्व को स्वीकार करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच इस आत्मीय मुलाकात से थाने का माहौल भाई-बहन के स्नेह और उल्लास से भर गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा भी दिलाया। रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का खूबसूरत संदेश दिया।
श्रेणी
लखनऊ
